शेयर मंथन में खोजें

तो फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने दिसंबर में बेचे इतने वाहन

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने दिसंबर 2016 में हुई अपनी बिक्री और उत्पादन के आँकड़ों की घोषणा कर दी है।

कंपनी ने दिसंबर में 1,688 वाहनों का उत्पादन किया, जिसमें 955 छोटे कमर्शियल वाहन और 733 यूटीलिटी वाहन शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने घरेलू बाजार में 2,121 वाहन बेचे, जबकि 189 वाहनों का निर्यात किया।
आज फोर्स मोटर्स के शेयर में गिरावट का रुख देखने को मिला है। बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर मंगलवार के 3,916.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 3,929.00 रुपये पर खुला और 3,842.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अपराह्न करीब पौने 3 बजे यह 46.50 रुपये या 1.19% की कमजोरी के साथ 3,869.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख