शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज कॉर्प, ल्युपिन और देना बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज कॉर्प, ल्युपिन और देना बैंक शामिल हैं।

धानुका एग्रीटेक : धानुका एग्रीटेक ने शेयरों की वापस खरीद की घोषणा की है।
केनरा बैंक : बैंक ने अपनी ऋण दरों में कटौती का निर्णय लिया है।
एचडीएफसी बैंक : बैंक ने एमसीएलआर में 90 आधार अंकों की कटौती की है।
टाटा एलेक्सी : टाटा एलेक्सी ने ऑटोमोबाइल के लिए सुरक्षित इन-कार डिस्प्ले सिस्टम प्रदान करने के लिए इर्टेडो के साथ समझौता किया है।
सत इंडस्ट्रीज : सत इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल की बैठक 16 जनवरी को होगी, जिसमें वारंट के रुपांतरण पर शेयर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
देना बैंक : देना बैंक की बोर्ड मीटिंग 7 जनवरी को होगी, जिसमें बॉन्ड द्वारा पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा।
भारत इलेक्ट्रोनिक्स : भारत इलेक्ट्रोनिक्स ने अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए 4 फरवरी की रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की है।
एलटी फूड्स : कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति के शेयरों को 1 रुपये प्रति के 10 शेयरों में उप विभाजित करने के लिए 8 फरवरी को बतौर रिकॉर्ड डेट निर्धारित किया है।
बजाज कॉर्प : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 12 जनवरी, 2017 को होगी, जिसमें लाभांश के लिए विचार किया जायेगा।
ल्युपिन : कंपनी ने मंगलवार को 6,56,140 ऑप्शन मान्य किये हैं। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख