शेयर मंथन में खोजें

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) ने ऐसे जुटाये 167.8 करोड़ रुपये

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) 167.8 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायी है।

कंपनी ने यह रकम क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिये 10 रुपये मूल कीमत के इक्विटी शेयरों को 130 रुपये के अधिमूल्य के साथ 140 रुपये प्रति शेयर जारी करके जुटायी है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट का इस्तेमाल बैंक ने अपने 90 साल के इतिहास में पहली बार किया है।
बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर बुधवार के 138.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 140.50 रुपये पर खुला। करीब 12.45 बजे बैंक के शेयर में 0.20 रुपये या 0.14% की मामूली बढ़त के साथ 139.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख