शेयर मंथन में खोजें

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के निदेशक मंडल ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

आज जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में कंपनी के 2 रुपये मूल कीमत के 1.55 करोड़ पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों को 195 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदने को मंजूरी दी गयी। कंपनी अपने इन 4.74% शेयरों को 3,02,25,00,000 रुपये में खरीदेगी।
आज जागरण प्रकाशन के शेयर में गिरावट का रुख रहा है। बीएसई में जागरण प्रकाशन का शेयर बुधवार के 180.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 185.00 रुपये पर खुला। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयर में 3.15 रुपये या 1.74% की कमजोरी के साथ 177.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख