शेयर मंथन में खोजें

वकरांगी (Vakrangee) बनी ऋण मुक्त कंपनी

वकरांगी (Vakrangee) ने बीएसई को ऋण मुक्त होने की जानकारी दी है।

कंपनी ने अपनी समय से पहले अपने सभी लंबी अवधि वाले ऋणों का भुगतान करके ऋण मुक्त कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है। कंपनी ने अपने विजन 2020 से संबंधित दीर्घकालिक विकास की रणनीति के तहत यह दर्जा प्राप्त किया है।
बीएसई में वकरांगी का शेयर बुधवार के 275.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बेहद मामूली बढ़त के साथ 276.00 रुपये पर खुला और करीब 1.30 बजे 271.00 के निचले स्तर तक फिसल गया। दूसरी ओर आज इसका उच्च स्तर 276.95 रुपये रहा। कारोबार के अंत में यह 0.80 रुपये या 0.29% की हल्की गिरावट के साथ 275.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख