शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

इंडियन ऑयल (Indian Oil) का शेयर आज अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुँच गया।

आज कंपनी को क्रिसिल ने रेटिंग जारी की है। कंपनी के दो उपकरणों फंड आधारित सीमाओं और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को एएए रेटिंग मिली है। इसके अलावा प्रस्तावित छोटी अवधि की बैंक फेसिलिटी, गैर-फंड आधारित सीमा प्रस्तावित गैर-फंड आधारित सीमा को क्रिसिल ने ए+ रेटिंग दी है।
बीएसई में इंडियन ऑयल के शेयर में शुरुआती कारोबार में तेजी आयी और इसके बाद यह एक दायरे में कारोबार करता रहा। कंपनी का शेयर बुधवार के 343.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 345.90 रुपये पर खुला और 353.50 के उच्च स्तर तक चढ़ा,जो इसका 52 हफ्तों का भी शिखर है। कारोबार के अंत में यह 8.80 रुपये या 2.57% की मजबूती के साथ 351.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख