शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टेक महिंद्रा, जुबिलेंट लाइफसाइंसेज, मोनेट इस्पात, मास्टेक और बिड़ला कॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टेक महिंद्रा, जुबिलेंट लाइफसाइंसेज, मोनेट इस्पात, मास्टेक और बिड़ला कॉर्प शामिल हैं।

सागर सीमेंट : सालाना आधार पर कंपनी के दिसंबर उत्पादन में 5.6% की गिरावट आयी है।
चार्टर्ड लॉजिस्टिक्स : कंपनी के तीसरी तिमाही के लाभ में सालाना आधार पर 51.9% की बढ़त हुई है।
जीएम ब्रेवरीज : कंपनी के तिमाही लाभ में सालाना आधार पर 36.5% की गिरावट आयी है।
मास्टेक : मास्टेक की अमेरिकी इकाई डिजिलिटी ने डिजिटल कॉमर्स सर्विसेज कंपनी टाइसटेक का अधिग्रहण किया है।
टेक महिंद्रा : कंपनी ने सऊदी अरब में साधा उद्यम स्थापित किया है।
बिड़ला कॉर्प : कंपनी को डिबेंचरों के नवीनीकरण के लिए शेयरधारकों की मंजूरी चाहिए।
जुबिलेंट लाइफसाइंसेज : कंपनी ने 50 करोड़ रुपये मूल्य के वाणिज्यिक पत्र जारी किये हैं।
मोनेट इस्पात : कंपनी के लेनदारों ने हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है।
जीई पावर : कंपनी को एनटीपीसी से 2.92 करोड़ डॉलर का ठेका मिला है।
जीईई : जीईई ने निजी आईटी पार्क के निर्माण के लिए क्लिफ कॉन्वेल के साथ समझौता किया है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख