शेयर मंथन में खोजें

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) का शेयर 8% से अधिक उछला

आज सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के शेयर में शानदार बढ़त हुई है।

कंपनी ने अपनी दिसंबर महीने की बिक्री और उत्पादन के आँकड़ों की घोषणा कर दी है, जिनमें पिछले साल के मुकाबले गिरावट आयी है। दिसंबर 2015 में हुए कुल 1,06,988 मेट्रिक टन सीमेंट के उत्पादन के मुकाबले दिसंबर 2016 के दौरान कंपनी ने कुल 1,51, 965 मेट्रिक टन सीमेंट का उत्पादन किया। इसके अलावा दिसंबर 2016 के दौरान इसके सीमेंट की कुल बिक्री 1,54,196 मेट्रिक टन रही, जबकि दिसंबर 2015 में कुल 1,54,757 मेट्रिक टन सीमेंट की बिक्री हुई थी।
बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर गुरुवार के 643.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 652.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे इसमें एक जोरदार उछाल आयी और इसने 728.80 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। लगभग पौने 1 बजे सागर सीमेंट्स का शेयर 53.25 रुपये या 8.27% की मजबूती के साथ 697.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख