शेयर मंथन में खोजें

जीई पावर (GE Power) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

जीई पावर (GE Power) को 198.8 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका एनटीपीसी एलस्टॉम पावर सर्विसेज (एनटीपीसी और जीई पावर का 50:50 साधा उद्यम) से तेलंगाना में एनटीपीसी के रामगुंडम सुपर थर्मल पावर प्लांट पर स्टीम टर्बाइन अपग्रेड परियोजना के लिए मिला है।
बीएसई में जीई पावर का शेयर गुरुवार के 518.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 525.00 रुपये पर खुला और 545.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। हरे निशान पर कारोबार करते हुए करीब लगभग 1.05 बजे जीई पावर का शेयर 13.75 रुपये या 2.65% की मजबूती के साथ 532.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख