शेयर मंथन में खोजें

शोभा (Sobha) की तिमाही बिक्री घटी, शेयर कमजोर

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में शोभा (Sobha) की बिक्री में 23.89% की गिरावट आयी है।

रियल एस्टेट कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 8,06,309 वर्ग फीट (मूल्य 513.7 करोड़ रुपये) की बिक्री की थी, जो घट कर 6,13,652 वर्ग फीट (मूल्य 309.8 करोड़ रुपये) रह गयी। कंपनी की बिक्री बंगलुरु, चेन्नई, थ्रिसुर, पुणे और कालीकट में घटी है, जबकि एनसीआर, कोयमबटूर, कोचिन और मैसूर में बढ़ी है।
बीएसई में शोभा का शेयर शुक्रवार के 265.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 264.50 रुपये के स्तर पर खुला और लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 1.15 रुपये या 0.43% की हल्की गिरावट के साथ 264.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 346.00 रुपये और निचला स्तर 224.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख