शेयर मंथन में खोजें

दोगुना हुआ 8के माइल्स (8K Miles) का शुद्ध मुनाफा

8के माइल्स (8K Miles) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है।

पिछे वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 114.75% और आमदनी में 91.45% की शानदार बढ़त हुई है। कंपनी का मुनाफा 15.18 करोड़़ रुपये से बढ़ कर 32.60 करोड़ रुपये रहा, जबकि आमदनी 74.05 करोड़ रुपये से बढ़ कर 141.77 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में 8के माइल्स का शेयर शुक्रवार के 709.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 717.15 रुपये के स्तर पर खुला और 740.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मगर करीब साढ़े 10 बजे इसमें तेज गिरावट आयी और यह लाल निशान पर पहुँच गया। इसके बाद करीब 11.40 बजे कंपनी का शेयर 4.80 रुपये या 0.68% की हल्की गिरावट के साथ 704.55 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 956.25 रुपये और निचला स्तर 478.13 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख