शेयर मंथन में खोजें

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) ने किया नया वितरण केन्द्र शुरू

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) ने एक नये वितरण केन्द्र की शुरुआत कर दी है।

ऐपलिकेशन, इन्फ्रा, बीपीएस और डिजिटल सेवाओं की प्रदाता हेक्सावेयर का नया वितरण केन्द्र पुणे में स्थित है। कंपनी ने कहा है कि इस केन्द्र से विभिन्न व्यापारों में इसकी वैश्विक वितरण क्षमता बेहतर होगी। इसके अलावा कंपनी के मुम्बई, चेन्नई, नागपुर और बंगलुरु में भी वैश्विक वितरण केन्द्र मौजूद हैं।
बीएसई में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर शुक्रवार के 201.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 199.00 रुपये के स्तर पर खुला। गिरावट के साथ शुरुआत के बाद यह लगातार ऊपर चढ़ कर करीब साढ़े 10 बजे हरे निशान पर आया और लाल रेखा के आस-पास ही कारोबार कर रहा है। करीब 12.10 बजे कंपनी का शेयर 0.35 रुपये या 0.17% की हल्की गिरावट के साथ 201.05 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 273.60 रुपये और निचला स्तर 178.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख