शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस कैपिटल, अरबिंदो फार्मा और ऐक्सिस बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस कैपिटल, अरबिंदो फार्मा और ऐक्सिस बैंक शामिल हैं।

इंडसइंड बैंक : बैंक आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगा।
अदाणी पोर्ट्स : कंपनी ने विदेशी मुद्रा डिनोमिनेटेड बॉन्डों को जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
फ्यूचर कंज्यूमर : कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 12 जनवरी को होगी, जिसमें वरीयता के आधार पर डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
अरबिंदो फार्मा : अरबिंदो फार्मा 9 से 12 जनवरी को अमेरिका में आयोजित होने वाले जेपी मोर्गन हेल्थकेयर सम्मेलन में शामिल होगी।
एमसीएक्स : एमसीएक्स ने 10 रुपये प्रति के 22,589 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
डॉ. रेड्डीज : कंपनी 10 जनवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने वाले 35वें जे पी मोर्गन वार्षिक हेल्थकेयर सम्मेलन में शामिल होगी।
रिलायंस कैपिटल : कंपनी ने 3 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के लिए डिबेंचर जारी किये हैं।
ऐक्सिस बैंक : बैंक ने 2 रुपये प्रति के 22,850 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
इंजीनियर्स इंडिया : कंपनी को हिंदुस्तान पेट्रोलियम से विजाग रिफाइनरी आधुनिकीकरण परियोजना क ठेका मिला है।
एचसीसी : कंपनी को केबल धारित पुल के निर्माण के लिए इरकोन इंटरनेशनल से ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख