शेयर मंथन में खोजें

मैक्स वेंचर्स (Max Ventures) का शेयर 15% से अधिक उछला

आज मैक्स वेंचर्स (Max Ventures) के शेयर में 15% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

अमेरिकी कंपनी न्यू यॉर्क लाइफ इंश्योरेंस की सहायक कंपनी 78 रुपये प्रति शेयर की दर से कुल 121 करोड़ रुपये में मैक्स वेंचर्स की 22.51% हिस्सेदारी खरीदेगी। इस बिकवाली सौदे के लिए अभी मैक्स वेंचर्स के शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है। इसी सूचना से कंपनी का शेयर उछला है।
बीएसई में मैक्स वेंचर्स का शेयर सोमवार के 67.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 76.30 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 10.15 रुपये या 15.14% की जोरदार बढ़त के साथ 77.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख