शेयर मंथन में खोजें

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) को एक दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी ड्युलोक्सेटाइन हाइड्रोक्लोराइड डिलेड रिलीज कैप्सूल के लिए मिली है, जो कि सिम्बालटा के इन्हीं कैप्सूलों के जैवसमतुल्य हैं। कंपनी जल्द ही इन कैप्सूलों को 20, 30 और 60 एमजी की क्षमता में बाजार में उतारेगी।
बीएसई में अजंता फार्मा का शेयर सोमवार के 1,774.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1804.00 रुपये पर खुला और 1,819.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कंपनी का शेयर मजबूत स्थिति में कारोबार कर रहा है। करीब 11.50 बजे यह 21.90 रुपये या 1.23% की मजबूती के साथ 1,796.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख