शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी (NIIT) ने किया सबसे बड़े प्रशिक्षण केंन्द्र का अनावरण

एनआईआईटी (NIIT) ने अपने सबसे बड़े प्रशिक्षण केंन्द्र का अनावरण कर दिया है।

कंपनी का यह बिग डाटा टैलेंट प्रशिक्षण केन्द्र चीन के ग्यूयैंग शहर में स्थित है, जिसमें विश्वविद्यालय स्नातकों, कामकाजी लोगों और सरकारी कर्मियों को आईटी और बिग डाटा का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस केन्द्र से कंपनी को प्रति वर्ष 2000 लोगों के प्रशिक्षित होने की उम्मीद है।
बीएसई में एनआईआईटी का शेयर सोमवार के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 88.75 रुपये पर ही खुला और 88.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। शुरुआती कारोबार में मजबूती के बाद जल्दी ही इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। करीब 12.30 बजे यह 0.05 रुपये या 0.06% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 88.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख