शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की थोक बिक्री बढ़ी

सालाना आधार पर टाटा मोटर्स (Tata Motors) की दिसंबर थोक बिक्री में 4% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने दिसंबर 2016 में वैश्विक स्तर पर जेगुआर लैंड रोवर सहित कुल 95,081 वाहन बेचे। इस अवधि में कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 5% की गिरावट के साथ 30,897 इकाई रही, जबकि यात्री वाहनों की बिक्री 8% की बढ़त के साथ 64,202 इकाई रही।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर मंगलवार के 515.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 518.20 रुपये पर खुला है। इसमें आज गिरावट का रुख दिख रहा है। करीब 10.40 बजे कंपनी के शेयर में 3.90 रुपये या 0.76% की बढ़त के साथ 519.20 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख