शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) करेगी इस राज्य में संयंत्र की शुरुआत

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने एक नये संयंत्र की शुरुआत करेगी।

खबरों के अनुसार मारुति फरवरी 2017 में गुजरात स्थित संयंत्र का संचालन शुरू करेगी, जिसे कंपनी ने 140 करोड़ डॉलर की लागत से तैयार किया है। इस संयंत्र से कंपनी की मौजूदा 15,00,000 लाख इकाई के उत्पादन की क्षमता भी बढ़ेगी।
आज मारुति सुजुकी के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर मंगलवार के 5,675.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 5,694.75 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयर में 52.40 रुपये या 0.92% की बढ़त के साथ 5,727.75 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख