शेयर मंथन में खोजें

अदाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने की नयी सहायक कंपनी स्थापित

अदाणी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने अपनी एक नयी सहायक कंपनी की स्थापना की है।

इसकी सहायक कंपनी का नाम अदाणी एग्री लॉजिस्टिक्स (कन्नौज) है, जिसकी शुरुआत 10 जनवरी को की गयी। अदाणी एग्री की अधिकृत एवं चुकता शेयर पूँजी 1 करोड़ रुपये है। अदाणी इंटरप्राइजेज ने इस कंपनी की स्थापना पीपीपी मोड के तहत डीबीएफओओ के आधार पर कन्नौज (यूपी) में गेहूँ के भंडारण के लिए साइलों के निर्माण, संचालन और देख-रेख करने के लिए की है।
बीएसई में अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर मंगलवार के 80.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 80.05 रुपये पर खुला और करीब 12 बजे 81.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.05 बजे कंपनी के शेयर में 0.25 रुपये या 0.31% की मामूली बढ़त के साथ 80.60 रुपये सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 88.70 रुपये और निचला स्तर 58.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख