शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने बीएसई को डिबेंचर आवंटित करने की जानकारी दी है।

कंपनी ने मंगलवार को 10 लाख रुपये मूल कीमत के कुल 2,501 सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं। कुल 250.10 करोड़ रुपये मूल्य के इन डिबेंचरों को कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किया है।
बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर मंगलवार के 899.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 905.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 908.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर लगभग सवा 11 बजे यह 891.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 2.55 रुपये या 0.28% की मामूली गिरावट के साथ 897.35 रुपये सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,180.00 रुपये और निचला स्तर 535.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख