शेयर मंथन में खोजें

एमआरएफ (MRF) ने किया गुजरात सरकार के साथ समझौता

एमआरएफ (MRF) ने गुजरात सरकार के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता राज्य में ऑटोमोटिव टायर, ट्यूब, फ्लैप और संबंधित उत्पादों के विनिर्माण के लिए एक उत्पादन संयंत्र की स्थापना के लिए किया है। इसके लिए कंपनी चरणबद्ध तरीके से अगले 10 सालों में 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बीएसई में एमआरएफ का शेयर मंगलवार के 53,001.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 53,850.00 रुपये पर खुला और अंत तक लगातार ऊपर चढ़ता रहा। कारोबार के अंत में यह 2,339.35 रुपये या 4.41% की बढ़त के साथ 55,340.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख