शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बीपीसीएल, डीएचएफएल, जीई शिपिंग, एनटीपीसी और एमआरएफ

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बीपीसीएल, डीएचएफएल, जीई शिपिंग, एनटीपीसी और एमआरएफ शामिल हैं।

बीपीसीएल : विदेशी फंड से बॉन्ड बिक्री के माध्यम से बीपीसीएल ने 60 करोड़ डॉलर जुटाये हैं।
डीएचएफएल : तरजीही शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 16 जनवरी को होगी।
एटलांटा : कंपनी को गुजरात में सड़क कार्य के लिए 1,292 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
जीई शिपिंग : डिबेंचर जारी करने के मुद्दे पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 16 जनवरी को होगी।
महिंद्रा हॉलिडेज : कंपनी ने हॉलिडे क्लब में अतिरिक्त 6.33% हिस्सेदारी हासिल की है।
हिंदुस्तान ऑर्गेनिक : बीपीसीएल और इस्रो को जमीन बेचने पर विचार करने के लिए हिंदुस्तान ऑर्गेनिक के निदेशक मंडल की बैठक 20 जनवरी को होगी।
एनटीपीसी : एनटीपीसी ने दुलंगा कोल माइनिंग परियोजना में 1,053 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी।
एपीएल अपोलो : कंपनी को इंडिया पेटेंट ऑफिस से 2 नये उत्पाद डिजाइनों के लिए पेटेंट मिला है।
आरसीआई : कंपनी की सालाना आम बैठक 3 फरवरी को होगी, जिसमें 17.37 लाख शेयर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
एमआरएफ : कंपनी गुजरात में अगले 10 सालों में 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख