शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) को निर्यात ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका ईयू (यूरोपियन यूनियन) ट्रेलर बाजार के लिए कारवान स्टील पहियों के निर्यात के लिए मिला है। कंपनी फरवरी से शुरू करते हुए अगले तीन महीनों में कुल 62,000 पहियों का निर्यात करेगी। इस ठेके से यूरोप के कारवान पहिया बाजार में कंपनी की स्थिति और मजबूत हो गयी है।
बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स का शेयर बुधवार के 684.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 686.20 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे तक इसमें गिरावट रही, मगर इसके बाद इसमें एक उछाल आयी। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 11.25 रुपये या 1.64% की मजबूती के साथ 695.50 रुपये पर चल रहा है। दूसरी ओर पिछले 52 हफ्तों में यह 775.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 284.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख