शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने किया 2 सरकारी कंपनियों के साथ समझौता

एनटीपीसी (NTPC) ने राजस्थान सरकार की 2 ऊर्जा कंपनियों के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम और राजस्थान ऊर्जा विकास निगम के साथ छाबड़ा थर्मल पावर प्लांट स्टेज-I (4X250 मेगावाट) और स्टेज-II (2X660 मेगावाट) का अधिग्रहण करने के लिए किया है। इसके बाद कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर बुधवार के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 164.40 रुपये पर ही खुला है। सपाट खुलने के बाद शुरुआत से ही इसका रुख ऊपर की ओर रहा। करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 5.70 रुपये या 3.47% की मजबूती के साथ 170.10 रुपये पर चल रहा है। दूसरी ओर पिछले 52 हफ्तों में यह 170.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 116.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख