शेयर मंथन में खोजें

इरोज इंटरनेशनल (Eros International) बनायेगी 50 से अधिक फिल्में

इरोज इंटरनेशनल (Eros International) 2017-18 में 50 से अधिक फिल्में बनायेगी।

कंपनी ने बताया है कि इन फिल्मों का निर्माण 8 भाषाओं में 40 से अधिक निर्देशकों के साथ मिल कर किया जायेगा। इसके अलावा कंपनी अवसरवादी आधार पर चुनिंदा फिल्म सामग्री (कहानी) का चयन जारी रखेगी।
बीएसई में इरोज इंटरनेशनल का शेयर बुधवार के 174.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 176.85 रुपये पर खुला और 180.00 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। मजबूत स्थिति में कारोबार करते हुए करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयर में 3.40 रुपये या 1.95% की मजबूती के साथ 178.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में यह 237.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 125.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख