शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) के तिमाही मुनाफे में 279% की जोरदार बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में केनरा बैंक (Canara Bank) के मुनाफे में 279% की वृद्धि हुई है।

बैंक का मुनाफा 85 करोड़ रुपये से बढ़ कर 322 करोड़ रुपये रहा। इस बीच केनरा बैंक की आमदनी 12,050.63 करोड़ रुपये के मुकाबले सपाट 12,079.37 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर बैंक की गैर-निष्पादित परिसंपत्ति भी 5.84% से बढ़ कर 9.97% रही, जबकि इसका पूँजी पर्याप्तता अनुपात बढ़ कर 12.28% हो गया।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर गुरुवार के 286.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 287.00 रुपये पर खुला। आज कारोबार के दौरान यह 289.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि 271.00 के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 14.45 रुपये या 5.04% की कमजोरी के साथ 272.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख