शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने किये तिमाही नतीजे घोषित

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) को 750.23 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

इसकी तुलना में कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 604.51 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आमदनी 2,075.08 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,585.85 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार इंडियाबुल्स के शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 24.10% और आमदनी में 24.61% की बढ़त हुई है।
बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर गुरुवार के 753.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 753.10 रुपये पर खुला। आज कारोबार के दौरान यह 769.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि 743.70 के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.00 रुपये या 0.40% की कमजोरी के साथ 750.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख