शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा अमारा राजा (Amara Raja) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में अमारा राजा (Amara Raja) की आमदनी में बढ़त हुई है।

मगर इस दौरान कंपनी का मुनाफा 17.9% घटा। कंपनी का मुनाफा 136.8 करोड़ रुपये से घट कर 112.3 करोड़ रुपये रह गया, जबकि आमदनी 1,369.5 करोड़ रुपये से 9.7% की बढ़त के साथ 1,502 करोड़ रुपये हुई।
बीएसई में अमारा राजा का शेयर शुक्रवार के 902.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 898.00 रुपये पर खुला है। लाल निशान पर ही रहते हुए करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयर में 30.45 रुपये या 3.37% की कमजोरी के साथ 871.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख