शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : फोर्स मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अमारा राजा, एशियन पेंट्स और एलऐंडटी टेक

सोमवार के कारोबार में खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें फोर्स मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अमारा राजा, एशियन पेंट्स और एलऐंडटी टेक शामिल हैं।

फोर्स मोटर्स : कंपनी का तिमाही मुनाफा 15% की बढ़त के साथ 23.2 करोड़ रुपये रहा।
हिंदुस्तान यूनिलीवर : कंपनी आज अपने तिमाही वित्तीय नतीजे पेश करेगी।
डी-लिंक : कंपनी के शुद्ध लाभ में 31.9% और आमदनी में 9.9% की बढ़त हुई है।
एशियन पेंट्स : एशियन पेंट्स आज तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स : पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के मुनाफे में सालाना आधार पर 11.4% की बढ़त हुई है।
जेके पेपर : जेके पेपर का तीसरी तिमाही लाभ 13.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 35.9 करोड़ रुपये हो गया।
अमारा राजा : कंपनी की आमदनी में बढ़त के बावजूद इसका लाभ 17.9% गिर कर 112.3 करोड़ रुपये रह गया।
यूएसएल : कंपनी ने लोकप्रिय ब्रांडों की फ्रैन्चाइजी हासिल करने के लिए समझौता किया है।
श्रीराम ईपीसी : कंपनी ने 1.3 करोड़ शेयरों का आवंटन किया है।
एलऐंडटी टेक : कंपनी की तिमाही आमदनी और मुनाफे में गिरावट आयी है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख