शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) को हुआ 563.4 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) को 563.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इसकी तुलना में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी 528 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस बीच अल्ट्राटेक की आमदनी 6,502.3 करोड़ रुपये से 2% घट कर 6,372.2 करोड़ रुपये रह गयी। कंपनी के शुद्ध लाभ में हुई बढ़त का सकारात्मक असर इसके शेयर भाव पर पड़ा है।
बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर शुक्रवार के 3,470.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 3,482.00 रुपये पर खुला और 3,565.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। करीब 11.55 बजे कंपनी के शेयर में 69.80 रुपये या 2.01% की मजबूती के साथ 3,540.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख