शेयर मंथन में खोजें

खराब तिमाही नतीजों से गिरा फोर्स मोटर्स (Force Motors) का शेयर

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में फोर्स मोटर्स (Force Motors) के मुनाफे और आमदनी में गिरावट आयी।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा 15% घटा। कंपनी का मुनाफा 27.3 करोड़ रुपये से घट कर 23.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि आमदनी 839.8 करोड़ रुपये से 14.7% की गिरावट के साथ 716 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर शुक्रवार के 4,295.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 4,100.00 रुपये पर खुला और 4,190.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 130.95 रुपये या 3.05% की कमजोरी के साथ 4,165.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख