शेयर मंथन में खोजें

नॉर्थ ईस्टर्न कैरिंग (North Eastern Carrying) को इस कंपनी से मिला ठेका

नॉर्थ ईस्टर्न कैरिंग (North Eastern Carrying) को 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका टाटा स्टील ने अपनी ओडिशा के जोडा तथा सुखिंडा स्थित खदानों से कच्चे माल की आवाजाही के लिए दिया है। यह कार्य जनवरी में ही शुरू होकर मार्च तक समाप्त किया जायेगा।
बीएसई में नॉर्थ ईस्टर्न कैरिंग का शेयर शुक्रवार के 67.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 69.00 रुपये पर खुला और 69.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.55 बजे कंपनी के शेयर में 1.45 रुपये या 2.15% की बढ़त के साथ 69.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख