शेयर मंथन में खोजें

174.04% बढ़ा जेके पेपर (JK Paper) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की सामन तिमाही में जेके पेपर (JK Paper) के मुनाफे में 174.04% की जोरदार वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा 13.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 35.9 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही जेके पेपर की कुल आय भी 5.7% की बढ़त के साथ 670.9 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 634.5 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में जेके पेपर का शेयर शुक्रवार के 95.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 96.90 रुपये पर खुला और 98.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मजबूती स्थिति में रहते हुए करीब 2.10 बजे कंपनी के शेयर में 1.80 रुपये या 1.89% की बढ़त के साथ 96.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख