शेयर मंथन में खोजें

25.33% बढ़ा भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के शुद्ध लाभ में 25.33% का इजाफा हुआ है।

भारती इन्फ्राटेल का शुद्ध लाभ 495 करोड़ रुपये के मुकाबले 620.4 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1,395.9 करोड़ रुपये से 9.60% बढ़ कर 1,530 करोड़ रुपये हो गयी। तिमाही आधार पर भारती इन्फ्राटेल का एबिटा मार्जिन 46% से बढ़ कर 46.1% रहा।
बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर सोमवार के 347.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 351.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद इसमें काफी उतार-चढ़ाव आया है। करीब 11.35 बजे कंपनी का शेयर सपाट 347.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथऩ, 24 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख