शेयर मंथन में खोजें

अशोक बिल्डकॉन (Ashok Buildcon) के तिमाही लाभ में 114.57% की बढ़त

सालाना आधार पर अशोक बिल्डकॉन (Ashok Buildcon) के तीसरी तिमाही शुद्ध लाभ में 114.57% की वृद्धि हुई है।

कंपनी का मुनाफा 19.9 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 42.7 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय 443.5 करोड़ रुपये से 18.2% बढ़ कर 524 करोड़ रुपये हो गयी। अशोक बिल्डकॉन का एबिटा मार्जिन भी 11.3% से बढ़ कर 11.8% रहा।
बीएसई में अशोक बिल्डकॉन का शेयर सोमवार के 166.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 174.50 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद यह हरे निशान पर ही है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 3.15 रुपये या 1.89% की बढ़त के साथ 169.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथऩ, 24 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख