शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) का शेयर कमजोर

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 1,038 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही।

इसकी तुलना में कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 971.2 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आमदनी 8,384.7 करोड़ रुपये से घट कर 8,318 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही लाभ में 6.9% की बढ़त और आमदनी में 0.8% की मामूली गिरावट आयी है।
बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर सोमवार के 863.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 859.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 15.25 रुपये या 1.77% की गिरावट के साथ 848.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथऩ, 24 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख