शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों से गिरा कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) का शेयर

आज कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के शेयर में 5.50% से अधिक की गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में कर्नाटक बैंक के शुद्ध लाभ में 29.3% की गिरावट आयी है। कर्नाटक बैंक का शुद्ध लाभ 96.91 करोड़ रुपये से घट कर 68.5 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि बैंक की कुल आमदनी 1,369.80 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.40% की बढ़त के साथ 1,457.52 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा इसकी शुद्ध एनपीए तिमाही आधार पर 961.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,056.66 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर सोमवार के 119.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 113.00 रुपये पर खुला और 112.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कमजोर स्थिति में करीब 12.25 बजे बैंक के शेयर में 6.60 रुपये या 5.51% कमजोरी के साथ 113.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथऩ, 24 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख