शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों से उछला टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) का शेयर

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) को चालू वित्त वर्ष की सितंबर-दिसंबर तिमाही के दौरान 1,482.71 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 11.58 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस बीच टाटा कम्युनिकेशंस की कुल आय 1,208.27 करोड़ रुपये की तुलना में 9.13% की बढ़त के साथ 1,318.62 करोड़ रुपये रही। इसके बाद कंपनी के शेयर में उछाल आयी है।
बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर सोमवार के 672.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 685.00 रुपये पर खुला और 711.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.50 बजे टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर में 34.15 रुपये या 5.08% मजबूती के साथ 706.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथऩ, 24 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख