शेयर मंथन में खोजें

ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के तिमाही शुद्ध लाभ और आमदनी में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के शुद्ध लाभ और आमदनी में गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 212.3 करोड़ रुपये से 60% घट कर 84.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कुल आमदनी भी 784.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 67.8% की गिरावट के साथ 252.2 करोड़ रुपये रह गयी। इसके साथ ही ओबेरॉय रियल्टी का एबिटा 330.3 करोड़ रुपये से 61.8% घट कर 252.2 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एबिटा मार्जिन 42.1% की तुलना में 50.1% हो गया।
बीएसई में ओबेरॉय रियल्टी का शेयर बुधवार के 309.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 308.05 रुपये पर खुला और 313.10 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। करीब साढ़े 11 बजे ओबेरॉय रियल्टी के शेयर में 0.40 रुपये या 0.13% की मामूली कमजोरी के साथ 309.35 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख