शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर 6% से अधिक उछला

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की कुल आमदनी 4,723.6 करोड़ रुपये रही।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में कंपन की आमदनी 4,366.4 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 213.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 185.9 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर कंपनी की आमदनी में 8.2% की बढ़त हुई, जबकि शुद्ध लाभ 13% घटा। इसके अलावा अशोक लेलैंड का एबिटा 449.3 करोड़ रुपये से 1.1% बढ़ कर 252.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 10.95% की तुलना में 10.25% रह गया।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर बुधवार के 86.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 86.55 रुपये पर खुला और 92.65 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। करीब 12 बजे अशोक लेलैंड के शेयर में 5.55 रुपये या 6.41% की मजबूती के साथ 92.15 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख