शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) को हुआ 2,646.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में आईटीसी (ITC) को 2,646.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में आईटीसी 2,503.76 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस बीच कंपनी की कुल आय 12,961.85 करोड़ रुपये के मुकाबले 13,569.97 करोड़ रुपये रही। इस तरह सालाना आधार पर कंपनी की आमदनी में 4.69% और शुद्ध लाभ 5.71% की बढ़त हुई। बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर में गिरावट आयी है।
बीएसई में आईटीसी का शेयर बुधवार के 264.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 264.00 रुपये पर खुला और 266.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे आईटीसी के शेयर में 7.80 रुपये या 2.95% की कमजोरी के साथ 257.05 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख