शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा एडवांस्ड (Sun Pharma Advanced) का घाटा बढ़ा, आमदनी घटी

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में सन फार्मा एडवांस्ड (Sun Pharma Advanced) को 66.33 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में सन फार्मा एडवांस्ड को 41.02 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बीच कंपनी की कुल आय 33.55 करोड़ रुपये के मुकाबले 31.29% घट कर 23.05 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में सन फार्मा एडवांस्ड का शेयर बुधवार के 325.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 327.05 रुपये पर खुला और 334.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में सन फार्मा एडवांस्ड का शेयर 3.80 रुपये या 1.17% की कमजोरी के साथ 321.90 रुपये बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख