शेयर मंथन में खोजें

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) को हुआ 204.25 करोड़ रुपये का मुनाफा

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 204.25 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

इसे मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी 198.04 करोड रुपये के मुनाफे में रही थी। मगर इस दौरान कंपनी की आमदनी 1,262.42 करोड़ रुपये से घट कर 1,242.26 करोड़ रुपये रह गयी। इस प्रकार कंपनी का मुनाफा 3.13% बढ़ा, जबकि आय 1.59% घटी।
बीएसई में पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 690.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 688.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.20 बजे पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर में 8.75 रुपये या 1.27% की कमजोरी के साथ 681.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख