शेयर मंथन में खोजें

46.76% बढ़ा टाटा ग्लोबल (Tata Global) का शुद्ध लाभ

सालाना आधार पर टाटा ग्लोबल (Tata Global) के तिमाही शुद्ध लाभ में 46.76% की बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में हुए 49.37 करोड रुपये के मुनाफे की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि टाटा ग्लोबल का मुनाफा 72.46 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय 761.10 करोड़ रुपये से 3.32% की हल्की बढ़त से साथ 786.43 करोड़ रुपये रही। साथ ही सालाना आधार पर इसका एबिटा 7.7% बढ़ कर 184 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 10.1% के मुकाबले 10.6% रहा। इस बेहतर तिमाही वित्तीय नतीजों का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर भाव पर भी पड़ा है।
बीएसई में टाटा ग्लोबल का शेयर बुधवार के 130.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 133.20 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे टाटा ग्लोबल के शेयर में 6.60 रुपये या 5.07% की मजबूती के साथ 136.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख