शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों से उछला गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) का शेयर

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के शेयर में 8% से अधिक की मजबूती आयी है।

यह मजबूती कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों से आयी है। सालाना आधार पर गोदरेज प्रॉपर्टीज के तिमाही शुद्ध लाभ में 185.47% की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही में हुए 27.06 करोड रुपये के मुनाफे की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि गोदरेज प्रॉपर्टीज का मुनाफा 77.25 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय 247.24 करोड़ रुपये से 109.61% की बढ़त से साथ 518.25 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर बुधवार को 348.40 रुपये पर बंद होकर आज बढ़त के साथ 350.05 रुपये पर खुला और 388.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब करीब पौने बजे गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर में 28.15 रुपये या 8.08% की मजबूती के साथ 376.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख