शेयर मंथन में खोजें

तिगुने से अधिक बढ़ा विजया बैंक (Vijaya Bank) का मुनाफा, शेयर उछला

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में विजया बैंक (Vijaya Bank) के मुनाफे में तीन गुना से अधिक बढ़त हुई है।

विजया बैंक का शुद्ध मुनाफा 230.28 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तीसरी तिमाही में 52.61 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय 3,714.37 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3,237.02 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 337.71% और कुल आय में 14.74% की बढ़त हुई है। शानदार तिमाही नतीजों से विजया बैंक के शेयर में भी करीब 20% की जोरदार उछाल आयी।
बीएसई में विजया बैंक का शेयर बुधवार को 53.35 रुपये पर बंद होकर आज सपाट इसी स्तर पर खुला। करीब साढ़े 12 बैंक के शेयर में जोरदार उछाल आयी और यह 64.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। करीब 1.50 बजे विजया बैंक के शेयर में 10.50 रुपये या 19.96% की बेहतरीन मजबूती के साथ 64.00 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख