शेयर मंथन में खोजें

इसलिए होगी मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के निदेशक मंडल की बैठक

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के निदेशक मंडल की बैठक 13 फरवरी को होगी।

कंपनी के निदेशक मंडल की उस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 1 या अधिक किस्तों में 2,000 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके वित्त जुटाने पर विचार किया जायेगा। आज मुथूट फाइनेंस के शेयर में 7.50% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में मुथूट फाइनेंस का शेयर बुधवार को 323.50 रुपये पर बंद होकर आज मजबूती के साथ 328.80 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 323.20 रुपये के निचले स्तर को छूने के बाद यह लगातार ऊपर चढ़ता रहा है। करीब 2.30 बजे मुथूट फाइनेंस के शेयर में 24.30 रुपये या 7.51% की बेहतरीन मजबूती के साथ 347.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख