शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) की सहायक कंपनी ने बेची पूरी हिस्सेदारी

सिप्ला (Cipla) की सहायंक कंपनी गोल्डन क्रॉस फार्मा ने 100% इक्विटी हिस्सेदारी बेचने के लिए निश्चित समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता फोर एम प्रोपैक में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए श्रीजी पॉलीमर्स के साथ किया। यह बिकवाली सौदा कुल 19.2 करोड़ रुपये मूल्य का है, जिसमें म्यूचुअल फंड, टैक्स रीफंड, नकदी और बैंक बैलेंस आदि के 5.7 करोड़ रुपये शामिल हैं।
बीएसई में सिप्ला का शेयर बुधवार को 573.25 रुपये पर बंद होकर आज बढ़त के साथ 581.50 रुपये पर खुला और 582.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.20 बजे सिप्ला के शेयर में 5.45 रुपये या 0.95% की मजबूती के साथ 578.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। सिप्ला के 52 हफ्तों का शिखर 617.70 रुपये और निचला स्तर 458.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख