शेयर मंथन में खोजें

तो एनएचपीसी (NHPC) ने इसलिए बंद किया अपना संयंत्र

एनएचपीसी (NHPC) ने हिमाचल प्रदेश स्थित अपने एक संयंत्र को 1 फरवरी से 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है।

कंपनी ने चमेरा-III (3X77) 231 मेगावाट पावर स्टेशन को पानी चालन प्रणाली से रिसाव के सुधार कार्य के लिए पूरी तरह बंद किया। इस सूचना का कंपनी के शेयर पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा और यह हरे निशान पर है।
बीएसई में एनएचपीसी का शेयर बुधवार को 29.20 रुपये पर बंद होकर आज बढ़त के साथ 29.55 रुपये पर खुला और 29.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे एनएचपीसी के शेयर में 0.45 रुपये या 1.54% की मजबूती के साथ 29.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके 52 हफ्तों का शिखर 30.60 रुपये और निचला स्तर 19.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख