शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने बावजूद घटा बाटा इंडिया (Bata India) का मुनाफा

बाटा इंडिया (Bata India) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 37.71 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 44.81 करोड़ रुपये था। कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 625.45 करोड़ रुपये के मुकाबले 640.81 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही मुनाफे में 15.84% की गिरावट और कुल आमदनी में 2.45% की बढ़त हुई है।
बीएसई में बाटा इंडिया का शेयर बुधवार के 507.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 510.00 रुपये पर खुला और 512.00 रुपये तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 501.00 रुपये रहा। कारोबार के अंत में बाटा इंडिया का शेयर 1.00 रुपये या 0.20% की बढ़त के साथ 508.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख